छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में रविवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, जब एक यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 25 लोग घायल हो गए हैं। हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के किशुनगढ़ गांव के पास हुआ, जब कोरबा से कवर्धा जा रही तेज रफ्तार बस अचानक पलट गई।
बताया जा रहा है कि बस में लगभग 40 से 50 यात्री सवार थे। बस की रफ्तार अधिक होने और संभवतः ओवरलोडिंग के कारण चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क किनारे खेत में पलट गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में मदद की।
सूचना मिलने पर पुलिस और एंबुलेंस दल मौके पर पहुंचा। घायलों को पंडरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद कई गंभीर घायलों को जिला अस्पताल कवर्धा रेफर किया गया है।
प्रशासन ने हादसे की जांच शुरू कर दी है और प्रारंभिक रूप से तेज रफ्तार को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है। घटना के बाद यात्रियों में डर का माहौल है, जबकि प्रशासन ने राहत कार्य को प्राथमिकता देने की बात कहीहै।

CG- तेज रफ्तार का कहर :- अनियंत्रित होकर पलटी बस, 25 से अधिक लोग घायल, ओवर लोड बनी दुर्घटना की वजह, घायलों का इलाज जारी
Was this article helpful?
YesNo