धमतरी : 5, सितंबर 2025। धमतरी के भानपुरी गांव में हत्या के बाद हुए लूट मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों को अरेस्ट कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है,गौरतलब है कि इस सनसनी खेज वारदात के बाद पुलिस की टीम गठित कर आरोपियों फरार की तलाश कर रही थी।
वहीं अब मामले की खुलासा करते हुए पुलिस ने बताया कि बीते एक सितंबर की रात भानपुरी गांव में मृतक कृतराम साहू अपने घर में सो रहे थे, उसी दौरान रात करीब 2 बजे नकाबपोश तीन आरोपी घर में घुसे,जिन्होंने मृतक और उसके पत्नी को पहले बंधक बनाया फिर अलमारी से सोने-चांदी के जेवर, पांच हज़ार कैशऔर मोबाईल लूट लिया, इस दौरान जब दंपति ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने कृतराम साहू पर धारदार हथिया, चाकू से हमला कर उसकी हत्या कर फरार हो गए।
इधर प्रार्थिया रश्मि साहू की रिपोर्ट पर पुलिस ने अर्जुनी थाना में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू किए, इस दौरान पुलिस जांच के लिए अलग अलग टीम गठित किया गया,जो लगातार आरोपियों की तलाश में जुटे हुए थे,तभी मुखबीर से मिले सूचना आधार पर आरोपियों की पहचान कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में आरोपियों ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया।
*सोने, चांदी के ज्वेलरी और कैश बरामद…*
मामले में पुलिस ने आरोपियों के पास से सोने के ईयर रिंग और चांदी के पायल सहित नगदी 1,400/-रूपये और लूट का मोबाईल फोन बरामद किया है,वहीं बाईक क्रमांक,CG-05-AS-2814 और
घटना में उपयोग किए गए दो नग चाकू और वारदात के समय पहने कपड़े,जुता को जब्त कर लिया गया है।
आरोपियों के विरुद्ध धारा 103(1), 309(6), 310(3), 331(8), 49, 61, 238 बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, वहीं गिरफ्तार 6 आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
*गिरफ्तार आरोपी…*
◆ *(01)* धनराज यादव पिता दीपक यादव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम भठेली।
◆ *(02)* हुपेन्द्र बांधे पिता दिनेश बांधे, उम्र 18 वर्ष 11 माह, ग्राम भठेली।
◆ *(03)* चेतन कुमार साहू पिता ढाल सिंह साहू, उम्र 19 वर्ष, ग्राम भठेली।
◆ *(04)* कलेश्वर ध्रुव पिता गणेशु राम ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, ग्राम कचना।
◆ *(05)* हेमसागर मण्डावी पिता हेमंत कुमार मण्डावी, उम्र 20 वर्ष, ग्राम गुजरा, हाल संतोषी नगर रायपुर।
◆ *(06)* सोमप्रकाश देवांगन पिता कन्हैया लाल देवांगन, उम्र 36 वर्ष, ग्राम कुर्रा।

CG – धमतरी में बंधक बनाकर लूट और हत्या मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार.. सोने,चांदी के ज्वेलरी सहित कैश और चाकू बरामद…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।