सक्ती 13 मई 2025:- सक्ती थाना क्षेत्र के सरवानी गांव में सोमवार देर रात एक घर में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। आग लगने के दौरान घर में रखा गैस सिलेंडर फट गया। सिलेंडर ब्लास्ट के समय आग बुझाने की कोशिश कर रहे 8 से 10 लोग इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए।
घायलों को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे में घर का सारा सामान भी जलकर खाक हो गया। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया।
Was this article helpful?
YesNo