बालोद 30 अप्रैल 2025:- बालोद जिले के गुरुर वन परिक्षेत्र में बीती रात दो जंगली हाथियों ने दस्तक दी है। ये हाथी सीमावर्ती जिले धमतरी से होते हुए बालोद के जंगल में दाखिल हुए हैं।
हाथियों के पहुंचते ही उन्होंने गुरुर क्षेत्र में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया, जिससे ग्रामीणों में डर का माहौल बन गया है। ग्रामीण अब दहशत में जीने को मजबूर हैं।
वन विभाग की टीम तुरंत एक्टिव हो गई है और दर्जनों गांवों को अलर्ट पर रखा गया है। ग्रामीणों से अपील की जा रही है कि वे जंगल की ओर न जाएं।
हाथियों का मौजूदा लोकेशन RF 220 परिसर, चूल्हापथरा, गुरुर बताया जा रहा है।
जिन गांवों को अलर्ट किया गया है उनमें बिच्छिबहरा, खैरडिगी, धानापूरी, ओडेनाडीही, चूल्हापथरा, करियाटोला, हितेकसा, नगझर, मगचूवा, कोसमी, नाहंदा, गोटाटोला, नागबेल, मरकाटोला और नारागांव शामिल हैं

CG बालोद :- दो हाथियों ने मचाया आतंक, फसलों को किया बर्बाद,कई गांवों में अलर्ट जारी, दहशत में ग्रामीण,,,
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।