कांकेर, छत्तीसगढ़ 3 मई 2025– शहर से लगे ग्राम ठेलकाबोड में एक बार फिर तेंदुआ देखे जाने से हड़कंप मच गया। बीती रात तेंदुआ एक मवेशी को अपना शिकार बनाने की कोशिश कर रहा था, तभी मवेशी की आवाज़ सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और शोर मचाकर तेंदुए को भागने पर मजबूर कर दिया।
ग्रामीणों के अनुसार, यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी तेंदुआ गांव में कई बार मुर्गे, कुत्ते और अन्य मवेशियों का शिकार कर चुका है। तेंदुए की लगातार मौजूदगी से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है और लोग रात को घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं।
वन विभाग को इस संबंध में सूचना दे दी गई है, लेकिन अभी तक तेंदुए को पकड़ने की कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने वन विभाग से अपील की है कि जल्द से जल्द तेंदुए को पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि गांव में फिर से शांति का माहौल लौट सके।

ब्रेकिंग: कांकेर के ठेलकाबोड गांव में फिर दिखा तेंदुआ, मवेशी पर किया हमला, ग्रामीणों ने भगाया
Was this article helpful?
YesNo