CG बालोद 3 मई 2025:- बालोद जिले से एक दर्दन हादसा सामने आ रहा है। जहां तांदुला डेम में मछली पकड़ने गए मछुआरे का शव पानी में तैरता मिला।
मिली जानकारी के अनुसार घटना बालोद जिले का है। आपको बताते चले कि मृतक का सोमन निषाद है जो मछली पकड़ने का काम करता था। रोज की तरह गुरुवार को शाम के समय तांदुला डेम में मछली पकड़ने गया था, तभी तेज आंधी तूफान की वजह से उसकी नाव पलट गई। इस हादसे में सोमन पानी में डूब गया।
घटना की जानकारी मिलते ही रेस्क्यू टीम पहुंची और लगातार 36 घंटे तक मछुवारा सोमन का तलाश करते रहे। जिसके बाद शनिवार को उसका शव पानी में तैरता मिला।
Was this article helpful?
YesNo