बिजापुर 15मई 2025:- बीजापुर जिले के भैरमगढ़ नगर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां पुलिस के एक आरक्षक ने गुस्से में आकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर पिस्टल से फायरिंग कर दी।
गनीमत रही कि लव कुमार रायडू इस फायरिंग में बाल-बाल बच गए। बताया जा रहा है कि किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद आरक्षक ने गुस्से में यह कदम उठाया।
फिलहाल भाजपा जिला उपाध्यक्ष भैरमगढ़ थाना पहुंचकर मामले की रिपोर्ट दर्ज करा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, उन्हें पहले से ही सुरक्षा दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Was this article helpful?
YesNo
Live Cricket Info