कांकेर /चारामा :- ग्राम आंवरी में शनिवार सुबह एक दुखद घटना हुई। गांव के ललित सिंह उम्र 38 वर्ष, निवासी स्कूल पारा, ने शीतला मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी।
मिली जानकारी के अनुसार वह सुबह करीब 4 से 5 बजे के करीब पानी की टंकी चालू करने के बहाने घर से निकला था। कुछ देर बाद गांव वालों ने उन्हें पेड़ से लटका देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी।
घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को नीचे उतारा और पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
फिलहाल फांसी लगाने के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अज्ञात कारण से युवक ने लगाई फांसी, जांच में जुटी पुलिस
Was this article helpful?
YesNo