Breaking News

CG:….BJP मंडल अध्यक्ष की सराहनीय पहल, जनता की समस्या सुलझाने खोला जन सेवा कार्यालय, भाजपा प्रदेश मंत्री ने किया शुभारंभ… कहा अब लोगों को…..

धमतरी/ नगरी 12 जनवरी 2024। भाजपा मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा का बहुत ही सराहनीय पहल सामने आया है, जिसकी हर कोई सराहना कर रहे हैं, दरअसल भाजपा मंडल नगरी के अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने लोगों की की सेवा के लिए नगर में जन सेवा कार्यालय का शुभारंभ किया है,लिहाजा यहां पहुंचकर लोगों को उनकी समस्या से निजात मिलेगी, भाजपा प्रदेश मंत्री रामू रोहरा के हाथों इस कार्यालय का शुभारंभ हुआ, इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोगों के सेवा और सहयोग के लिए हमेशा समर्पित रहती है,कार्यकर्ताओं की विचारधारा को पहचानती है, भाजपा की कथनी और करनी में कोई अंतर नही है,जिसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज यह नगर जनसेवा कार्यालय का शुभारंभ हुआ है।

उन्होंने कहा कि युवा बलजीत छाबड़ा को भाजपा मंडल अध्यक्ष का दायित्व जिस उद्देश्य को लेकर सौंपा गया था उस उद्देश्य की पूर्ति के दिशा में ठोस कदम उठाते हुए आज इस कार्यालय का लोकर्पण हो रहा है, जहां पहुंचकर लोगों को शासन की योजनाओं के सही जानकारी प्रदान कर उस योजना का लाभ प्रदान करेगी, क्षेत्र के अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति को भी मोदी जी की गारंटी और प्रदेश की विष्णु देव सरकार की योजना सांय सांय पहुंचाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष प्रकाश बैस ने कहा कि नगरी मंडल की जवाबदारी बलजीत छाबड़ा के मजबूत कंधों पर पार्टी ने सौंपी है, जिसका वह कुशलता से निर्वहन कर रहे हैं, साथ ही कहा कि नगर के नागरिकों को अपनी समस्याओं को लेकर यहां वहां भटकने की जरूरत नहीं है वो अब सीधे जन सेवा कार्यालय पहुंचकर अपनी समस्याओं का निराकरण पा सकते हैं, इस मौके पर मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा ने कहा कि उन्होंने बहुत करीब से देखा और महसूस किया है कि आमजन छोटी,छोटी समस्याओं को लेकर पर्याप्त जानकारी व सहायता के अभाव में भटकते हैं, कहा कि मंडल अध्यक्ष का दायित्व मिलते ही उन्होंने ठान लिया था कि अब कोई नगरवासी भटकेगा नही,उन्होंने कहा कि फोटो कॉपी प्रिंटर मशीन की उपलब्धता इस कार्यालय में है जिसका उपयोग लोगों के सहयोग के लिए किया जाएगा, साथ ही जनता की सेवा के लिए कार्यालय हर पल हर घड़ी समर्पित रहेगा क्योंकि भाजपा का उद्देश्य नर सेवा ही नारायण सेवा है।

  CG - breking : शिकार करने जंगल गए शिकारी की मौत, जंगली सुअर का शिकार करने पहुंचा था जंगल, गोली लगने से मौत, मौके पर गई पुलिस ने…

इस दौरान कार्यक्रम में पिंकी शिवराज शाह प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पूर्व विधायक श्रवण मरकाम, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला,कमल डागा, राजेंद्र गोलछा,विकास बोहरा ,रवि दुबे, राम गोपाल साहू , हृदय साहू , प्रेमलता नागवंशी, नगर पंचायत नगरी की अध्यक्ष आराधना शुक्ला, पार्षद सुनील निर्मलकर, चेलेश्वरी साहू , प्रदीप जैन (बंटी), गौरव तिवारी, सुरेश साहू ,अनिरुद्ध साहू , मन्नू यादव , लखन लाल,अश्वनी निषाद,योगेश देवांगन, गुरु प्रसाद साहू,शहर अध्यक्ष राजा पवार, तुलसी राम साहू, हनी कश्यप, रवि भट्ट,चित्रांश नागवंशी, विकास सोनी,सौरभ नाग साहू ,युगल साहू सहित लोग भारी संख्या में मौजूद रहे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री जगदीश रामूरोहरा , जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस और मंडल अध्यक्ष बलजीत छाबड़ा द्वारा पत्रकार जीवन नाहटा , किशन मगेन्द्र, अशोक संचेती,उत्तम साहू,रिजवान मेमन ,देवेन्द्र युवराज, विनोद गुप्ता,दीपेश निषाद, राजू गोसाई , अभिनव अवस्थी,धर्मेन्द्र यादव, शैलेन्द्र लाहोरिया, राजू पटेल,कुलदीप साहू और गोलू मंडावी का सम्मान किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG – ब्रेकिंग : धमतरी के जंगलों में बाघ की आहट,इस वनपरिक्षेत्र में मिला पग चिन्ह, वनविभाग की टीम अलर्ट,लोगों से की जा रही ये अपील…

Follow Us धमतरी 2 जुलाई 2025। उदंती, सीतानदी टाईगर रिजर्व के बाद अब धमतरी वन …

× Contact Us!