कांकेर 24 जनवरी 2025। भाजपा ने एक बार फिर ओमप्रकाश साहू को चारामा मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा है। उनकी नियुक्ति पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक बधाई दी।
ओमप्रकाश साहू इससे पहले भी मंडल अध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। उन्हें पहली बार 26 मार्च 2024 को इस पद की जिम्मेदारी दी गई थी। आज, 24 जनवरी 2025 को, पार्टी ने उन पर पुनः विश्वास जताते हुए मंडल अध्यक्ष नियुक्त किया है।
अपनी नियुक्ति पर ओमप्रकाश साहू ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा, “हम सभी का लक्ष्य नगरी निकाय और पंचायत चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित करना है।”
भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस अवसर पर साहू को शुभकामनाएं दीं और उनके नेतृत्व में पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया।
Live Cricket Info