पखांजूर 28 अक्टूबर 2025: पखांजूर तहसील के ग्राम बारकोड और वारदा के 200 से ज्यादा किसान इस बार धान पंजीयन से वंचित रह गए हैं। किसानों ने अपनी समस्या को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।
किसानों का कहना है कि पटवारियों पर काम का बहुत ज्यादा बोझ है और गिरदावरी एंट्री समय पर नहीं हो पाई, जिसके कारण कई किसानों का पंजीयन नहीं हो सका। बताया जा रहा है कि परलकोट क्षेत्र के कई गांवों में यही स्थिति बनी हुई है।
इस मामले में तहसीलदार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।धान खरीदी का समय नजदीक है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। अगर समय पर पंजीयन नहीं हुआ तो कई किसान धान बेचने से वंचित रह जाएंगे। किसानों का कहना है कि यह समस्या अगर जल्द नहीं सुलझी, तो यह सरकार और प्रशासन के लिए एक बड़ा सवाल बन सकती है।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
