News

सूरजपुर में दुर्गा पंडाल में चोरी, दान पेटी लेकर फरार हुए चोर, घटना से लोगों में आक्रोश

सूरजपुर। जिले के नवापारा में चोरों ने मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल को निशाना बनाते हुए दान पेटी चोरी कर ली। बताया जा रहा है कि दान पेटी में करीब 10 हजार रुपये रखे हुए थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी है। वहीं, इस वारदात ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

पंडाल का पर्दा फाड़कर ले गए दान पेटी

 

जानकारी के अनुसार, चोरों ने नवापारा स्थित मां भवानी दुर्गा पूजा समिति के पंडाल का पर्दा फाड़कर अंदर प्रवेश किया और दान पेटी लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने दान पेटी को सड़क के दूसरी ओर फेंक दिया और मौके से भाग निकले।

 

कलेक्टर बंगले के सामने हुई वारदात

 

बताया जा रहा है कि दुर्गा पूजा का यह पंडाल कलेक्टर बंगले के ठीक सामने स्थित है। ऐसे स्थान पर चोरी की घटना सामने आने से सुरक्षा व्यवस्था और रात्रि गश्त को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

 

घटना से लोगों में नाराजगी

 

धार्मिक आयोजन के पंडाल में चोरी की घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। फिलहाल चोरी की वारदात को लेकर पुलिस की कार्रवाई और दान पेटी से चोरी हुई रकम की आधिकारिक पुष्टि की जानकारी सामने आना बाकी है।

 

 

BASTAR EXPRESS DIGITAL

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *