Monday, October 26, 2026
Latest:
कांकेर

चारामा में अवैध शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तार, 40 पौवा देशी शराब जब्त

Spread the love

चारामा 26 अक्टूबर 2026:—  कांकेर जिले में अवैध शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे उजियारा अभियान के तहत चारामा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 40 पौवा देशी प्लेन शराब, 300 रुपये नकद और एक स्कूटी जब्त की है। जब्त शराब की कीमत करीब 4 हजार रुपये बताई गई है।

 

पुलिस के अनुसार, 25 अक्टूबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति स्कूटी में अवैध रूप से बिक्री के लिए शराब ले जा रहा है। सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर स्कूटी सवार को रोका और तलाशी ली। इस दौरान उसके पास से 180 एमएल की 40 शीशी देशी प्लेन शराब, कुल 7.2 बल्क लीटर, और 300 रुपये नकद मिले। पुलिस ने शराब के साथ स्कूटी क्रमांक CG 19 BJ 8132 को भी जब्त कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दिनेश साहू (40 वर्ष), निवासी तेलगरा, थाना चारामा के रूप में हुई है। मामले में पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश साहू और एसडीओपी हरिश पाटिल के पर्यवेक्षण में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर सहित पुलिस टीम का योगदान रहा।

कांकेर पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस हेल्पलाइन नंबर 9479155125 पर दें। पुलिस ने बताया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *