चारामा ब्लॉक के ग्राम पंचायत जैसाकर्रा में नशामुक्ति को लेकर ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी समाजों के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।
ग्राम में पिछले दिनों शराब और सूखे नशे की बढ़ती समस्या से युवा पीढ़ी तेजी से इसकी चपेट में आ रही थी। नशे की वजह से कई बार गांव में तनाव भी पैदा हो चुका था। इसी को देखते हुए ग्रामीणों ने फैसला लिया कि अब गांव में न तो किसी भी तरह का नशा बनाया जाएगा और न ही किया जाएगा।
बैठक में जल्द ही एक निगरानी समिति बनाने का निर्णय लिया गया, जो गांव में नशा करने वालों पर नजर रखेगी और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई के लिए आगे आएगी। ग्राम के सरपंच रविलाल नायक ने बताया कि गांव में शराब और सूखा नशा लगातार बढ़ रहा था, जिससे युवा नशे की लत में फंसते जा रहे थे। इसलिए नशामुक्ति अभियान शुरू करने का निर्णय लिया गया है।
ग्राम पंच कनिष्क पांडे ने कहा कि देर से ही सही, लेकिन अब गांव के लोग नशा मुक्ति के लिए जागरूक हो रहे हैं। ग्राम की कृष्णा बाई यादव ने बताया कि नशे के बढ़ते मामलों से गांव की महिलाएं बहुत परेशान थीं। अब नशा बंद करने की पहल होना सभी के लिए राहत की बात है। बैठक के दौरान सरपंच रविलाल नायक, पंच कनिष्क पांडे, रामजी पिद्दा, आनंद मंडावी, गोविंद राम साहू, रामश्री टेकाम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

नशामुक्ति को लेकर जैसाकर्रा में बैठक, जल्द बनेगी निगरानी समिति,गांव में नशा पर लगेगा पूरा रोक
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।