कोरबा : 5,सितंबर 2025। छत्तीसगढ़ के कोरबा से बेहद दुखद खबर आ रही है,बताया जा रहा है कि यहां तालाब में नहाने के दौरान डूबने से तीन बच्चों की मौत हो गयी,तीनों मृतक पुलिसकर्मियों के बच्चे बताए जा रहे हैं,जो पुलिस लाइन में रहते थे, इस घटना से शोक की लहर है,वहीं मामले की सूचना मिलते ही कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित पुलिस की टीम मौके पर पहुंचे,बताया जा रहा है कि तीनों बच्चों के शव को बरामद कर लिया गया है।
जानकारी के मुताबिक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां पुलिस लाइन में रहने वाले पुलिसकर्मियों के बच्चे रिसदी स्थित तालाब में नहाने गये हुए थे,उसी दौरान बच्चे तालाब के गहरे पानी में चले गये और डूबने से तीनों बच्चों की मौत हो गई,परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।
बताया जा रहा है कि मृतकों में 9 वर्षीय युवराज ठाकुर,13 वर्षीय आकाश लकड़ा और 12 वर्षीय प्रिंस जगत शामिल है,जिनके शव गोताखोर की टीम के मदद से बाहर निकाला गया,वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु की,इस घटना से पुलिस लाइन में शोक व्याप्त है।

CG – पुलीस कर्मियों के 3 बच्चों की मौत,नहाने के दौरान तालाब में डूबे, पुलिस लाइन में शोक की लहर…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।