कांकेर 21 मई 2025:- कांकेर से दुष्कर्म का मामला सामने आया है जहां युवती को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता ने 28 अप्रै को थाना कांकेर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी दिनेश पोया, जो उसके गांव के पास के ही गांव का रहने वाला है और पहले से परिचित था, उसके साथ शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब भी पीड़िता ने शादी की बात की तो आरोपी के द्वारा मना कर जान से मारने की धमकी देता।
शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था। पुलिस ने सायबर सेल और मुखबिर की मदद से आरोपी की तलाश की। 20 मई की रात आरोपी को ग्राम लुलेगोंदी में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।

शादी का वादा कर किया दुष्कर्म, मना करने पर दी जान से मारने की धमकी – आरोपी गिरफ्तार
Was this article helpful?
YesNo