कांकेर पुलिस ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म करने वाले आरोपी हेमंत बघेल को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी मुलाकात हेमंत से 2022 में सोशल मीडिया पर हुई थी। दोनों में बातचीत होने लगी और हेमंत ने शादी करने का वादा किया। 2023 में हेमंत ने उसे किराए के मकान में बुलाया और जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद भी वह शादी का झांसा देकर पीड़िता से कई बार दुष्कर्म करता रहा।
जब पीड़िता गर्भवती हो गई और शादी की बात की तो आरोपी हेमंत बघेल द्वारा पीड़िता से गाली-गलौज कर मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, मारपीट और गाली-गलौज की धाराओं में मामला दर्ज किया। कांकेर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार,,
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।