गरियाबंद। जिले के मैनपुर के आगे नेशनल हाईवे पर शुक्रवार देर शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में कुल चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में घायल लोगों में एक भाई-बहन और दो युवक शामिल हैं।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवे में दो बाइकों के बीच सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं और सवार लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल गरियाबंद पहुंचाया।
दोनों भाई-बहन को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, हादसे में घायल दोनों अन्य युवकों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
जानकारी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
