बलरामपुर :- छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में जंगल में शिकार के दौरान एक युवक की गलती से दूसरे युवक को गोली लगने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार घटना त्रिकुंडा थाना क्षेत्र का है। जहां जंगल में शिकार के लिए युवक ने अपने ही साथी पर गोली चला दी। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में चार युवक मृतक के साथी थे, जो उसके साथ शिकार करने गए थे। इसके अलावा दो लोग भी पकड़े गए हैं, जिन्होंने ग्रामीणों को अवैध तरीके से भरमार बंदूकें बेची थीं।
बताया जा रहा है कि जंगल में शिकार करते वक्त मृतक युवक को जंगली सूअर समझकर गोली चला दी गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

बलरामपुर: जंगली सूअर समझकर युवक को मारी गोली, 6 गिरफ्तार
Was this article helpful?
YesNo