Breaking News

चारामा के डेढ़कोहका में जंगल की बड़ी लूट का खुलासा,अवैध कटाई पर देर से पहुंचा वन अमला, 1000 से अधिक पेड़ों की हो चुकी है कतई

कांकेर 7 नवंबर 2025:-जिले के चारामा वन परिक्षेत्र के ग्राम डेढ़कोहका में जंगलों की अवैध कटाई का बड़ा मामला सामने आया है। लंबे समय से ग्रामीण इलाके के घने जंगलों में पेड़ों की चोरी-छिपे कटाई की जा रही थी, लेकिन इस पूरे घटनाक्रम की भनक वन विभाग को तक नहीं लगी। विभाग एक ओर “एक पेड़ मा के नाम” जैसे संदेशों से लोगों को जागरूक करता है, वहीं दूसरी ओर असल जंगल लगातार उजड़ते रहे और विभाग को इसकी जानकारी तक नहीं रही।

बताते चले कि ग्रामीणों के शिकायत करने पर आज वन विभाग की टीम आखिरकार गांव पहुंची और बड़ी मात्रा में जलाऊ लकड़ी जब्त की। वन अधिकारियों के अनुसार लगभग 70 से 80 पेड़ों को काटा गया है। लेकिन ग्रामीणो सूत्र के मुताबिक दावा इससे बिल्कुल अलग है। बता दे की जंगल में 1000 से अधिक पेड़ों की कटाई हो चुकी है, वन की कटाई विभाग की लापरवाही या कमजोर निगरानी को दर्शाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

यह मामला विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़ा करता है—क्या नियमित गश्त होती है? क्या विभाग को जमीन पर चल रही गतिविधियों की जानकारी है? यदि नहीं, तो इतनी बड़ी संख्या में पेड़ कैसे काटे गए?

  भीषण गर्मी से पेयजल संकट को देखते हुए पी एच ई विभाग ने गांवों के हैंडपंपों को सुधारा,,

ग्रामीणों का कहना है कि इस मामले पर सही स्तर पर जांच हो और कटाई में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि जंगलों को बचाया जा सके। अब सबकी नजर इस बात पर है कि आगे वन विभाग किस तरह की सख्त कदम उठाता है और क्या डेढ़कोहका जैसे अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी अवैध कटाई की जांच होगी। फिलहाल स्पष्ट है जंगल लगातार कट रहे हैं और कार्रवाई देर से हो रही है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.