कांकेर 26 अक्टूबर 2025:- कांकेर जिले के अंतागढ़ क्षेत्र में आज नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता मिली है। माओवादी संगठन के बड़े नेता मुकेश उर्फ रूपेश भूपेड़ी ने अपनी टीम के साथ पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण किया है।
जानकारी के अनुसार, मुकेश हाल ही में सीसी (सेंट्रल कमेटी) सदस्य बना था। उसने अपनी टीम के साथ कुल 18 हथियारों के साथ 21 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। आज सभी नक्सली एक साथ एकत्र होकर पुलिस के सामने पहुंच कर मुख्यधारा में लौट रहे है।
यह सरकार की पुनर्वास नीति और सुरक्षा बलों के लगातार प्रयासों का यह बड़ा परिणाम है। इससे बस्तर में चल रहे शांति अभियान को और गति मिलेगी।इस सामूहिक आत्मसमर्पण के बाद माना जा रहा है कि उत्तर बस्तर क्षेत्र में सक्रिय नक्सलियों की संख्या अब काफी कम हो गई है।

कांकेर में बड़ा नक्सली आत्मसमर्पण — मुकेश उर्फ रूपेश भूपेड़ी सहित 21 नक्सलियों ने डाले हथियार
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।