चारामा, 15 मार्च 2025। नगर पंचायत चारामा में शपथ ग्रहण समारोह के पश्चात उपाध्यक्ष पद के निर्वाचन की प्रक्रिया नगर पंचायत कार्यालय सभाकक्ष में संपन्न हुई। इस चुनाव में दो उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश की—भाजपा की अंजू धर्मेंद्र सोनकर और कांग्रेस की मंजू सुभाष सोनकर।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अध्यक्ष और पार्षदों ने मतदान किया, जिसमें भाजपा की अंजू धर्मेंद्र सोनकर को 09 मत मिले, जबकि कांग्रेस की मंजू सुभाष सोनकर को 07 मत प्राप्त हुए। वहीं, 01 मत को अमान्य घोषित कर दिया गया। मतगणना के बाद भाजपा प्रत्याशी अंजू धर्मेंद्र सोनकर को विजयी घोषित किया गया।
निर्वाचन परिणाम घोषित होने के बाद अंजू धर्मेंद्र सोनकर ने सभी पार्षदों और समर्थकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने नगर के विकास और जनता की भलाई के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। इस चुनाव परिणाम के साथ नगर पंचायत में भाजपा की स्थिति और मजबूत हुई है, वहीं कांग्रेस को निराशा हाथ लगी।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।