भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण व शहर मंडल नारायणपुर की आज संयुक्त मण्डल कार्यशाला गढ़बेंगाल में संपन्न हुई। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर चर्चा एवं वक्ताओं ने मतदाता सूची को सही और अद्यतन रखना लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी बताते हुए कहा कि सही मतदाता सूची लोकतंत्र की आधारशिला है। हर नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह सुनिश्चित करे कि उसका नाम सूची में सही दर्ज हो।
बूथ प्रभारियों और कार्यकर्ताओं को घर-घर संपर्क अभियान चलाकर सूची में मौजूद त्रुटियों को सुधारने और नए मतदाताओं का नाम जोड़ने में मदद करने का आग्रह किया। कार्यशाला में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष संध्या पवार जी,छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज सहकारी संघ अध्यक्ष श रूपसाय सलाम जी,जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम जी ,वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन देवांगन जी ,एसआईआर मंडल कार्यशाला प्रभारी व जिला महामंत्री संजय नंदी जी,जनपद पंचायत अध्यक्ष पिंकी उसेण्डी, मंडल अध्यक्ष ग्रामीण मंडल प्रेमनाथ उसेण्डी ,शहर मंडल अध्यक्ष भगवती हलधर ,जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेण्डी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चैतराम कुमेटी ,सदस्य लच्छन कांगे, पार्षदगण रमशीला नाग संगीता ,जैन कृति पोटाई, रीता मंडल, वरिष्ठ भाजपा नेतागण उत्तम जैन, पंकज जैन, रतन सलाम ,श्री प्रभुलाल दुग्गा, प्रशांत ठाकुर, संतोष साहू, टेटकू साहू मंडलों के पदाधिकारियों शक्ति केंद्रों के प्रभारी बूथ अध्यक्ष एवं बीएलए-2 की गरिमामयी उपस्थिति रही।

नारायणपुर में भाजपा की संयुक्त कार्यशाला, सही मतदाता सूची को लोकतंत्र को बताया आधारशिला
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।