कोण्डागांव में पुलिस का गौरवः वीरता के लिए सम्मानित हुए जवान“
“साहस का सम्मानः कोण्डागांव पुलिस के पदोन्नत जांबाजों को बधाई“
कोंडागांव 18 जून 2025:- कोण्डागांव पुलिस द्वारा एक गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ योगदान के लिए क्रम से पूर्व पदोन्नत किया गया। इस अवसर पर वाय. अक्षय कुमार (भा.पु.से.), पुलिस अधीक्षक, कोण्डागांव द्वारा पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को स्टार एवं बैच/रिबन लगाकर सम्मानित किया गया। नक्सल विरोधी अभियानों में कोण्डागांव पुलिस की उल्लेखनीय उपलब्धियाँ कोण्डागांव पुलिस ने हाल के महीनों में नक्सल विरोधी अभियानों में असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया है।
निम्नलिखित मुठभेड़ों में पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल कीः
ऽ दिनांक 15 जून 2024, कोहकामेटा, नारायणपुरः थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर के अंतर्गत कोड़तामरका जंगल पहाड़ क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 08 नक्सलियों को मारने में सफलता प्राप्त हुई। मारे गए नक्सलियों पर शासन की ओर से कुल 64 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस अभियान में सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक सामग्री भी बरामद की।
ऽ दिनांक 02 जुलाई 2024, कोहकामेटा, नारायणपुरः थाना कोहकामेटा, जिला नारायणपुर के कोहकामेटा जंगल पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में 05 नक्सलियों को मार गिराया गया, जिन पर शासन की ओर से कुल 40 लाख रुपये का इनाम घोषित था। इस ऑपरेषन में भी पुलिस ने नक्सलियों के पास से हथियार और अन्य सामग्री बरामद की।
इन अभियानों में कोण्डागांव पुलिस की संयुक्त टीमें, जिसमें जिला रिजर्व गार्ड (क्त्ळ), विशेष कार्य बल (ैज्थ्), और अन्य सुरक्षा बल शामिल थे, ने नक्सली गतिविधियों को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इन सफलताओं ने क्षेत्र में नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों को और मजबूती प्रदान की है।
पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में असाधारण साहस और कर्तव्यनिष्ठा का प्रदर्शन करने के फलस्वरूप निम्नलिखित कर्मचारियों को उनके पूर्व पद से उच्च पद पर क्रम से पूव पदोन्नत किया गया।
प्रधान आरक्षक से सहायक उप निरीक्षक रजनू सलाम
आरक्षक से प्रधान आरक्षक श्यामसिंह तेता, रमेश कुमार, प्रशांत जुर्री
पदोन्नति समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कौषलेन्द्र देव पटेल, रूपेष कुमार डाण्डे की उपस्थिति में यह सम्मान प्रदान किया गया। वाय. अक्षय कुमार ने सभी पदोन्नत कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ठ कार्य और कर्तव्य निर्वहन के लिए प्रोत्साहित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी। उन्होंने क्षेत्र में संचालित नक्सल विरोधी अभियानों में निरंतर बहादूरी और समर्पण के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की।
इस स्टार सेरेमनी में कौशलेन्द्र देव पटेल, रूपेश कुमार डाण्डे, डीएसपी सतीश भार्गव, के.पी.मरकाम सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारीगण और उनके परिवारजन उपस्थित रहे। समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने पदोन्नत कर्मचारियों के साहस और समर्पण की सराहना की।
कोण्डागांव पुलिस नक्सल विरोधी अभियानों में अपनी अटूट प्रतिबद्धता और साहस के साथ क्षेत्र में शांति और सुरक्षा स्थापित करने के लिए निरंतर कार्यरत है। इस प्रकार के सम्मान समारोह न केवल कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि अन्य कर्मचारियों को भी कर्तव्यनिष्ठा और वीरता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित करते हैं।
कोण्डागांव पुलिस की ओर से सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके उज्जवल भविष्य के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
Live Cricket Info