चारामा :- छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ योजना बंद किए जाने के बाद घरेलू उपभोक्ताओं पर भारी भरकम बिजली बिल का बोझ बढ़ गया है। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने सोमवार को चारामा के विद्युत विभाग कार्यालय के सामने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बिजली बिल की प्रतियां जलाकर सरकार के खिलाफ नाराज़गी जताई और नारेबाजी करते हुए बिजली की दरें कम करने की मांग की। उनका कहना है कि योजना बंद होने से आम जनता पर सीधा आर्थिक बोझ पड़ा है और लोग महंगे बिलों से परेशान हैं।
एनएसयूआई के प्रदेश महासचिव महेंद्र नायक ने बताया कि यह आंदोलन प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देश पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि “सरकार जनता को राहत देने की बजाय बिजली की दरें बढ़ाकर जेब पर बोझ डाल रही है, वही विधानसभा महासचिव अर्जुन देवांगन ने कहा कि अगर जल्द ही बिजली बिल हाफ योजना पुनः प्रारंभ नहीं किया गया तो आगे उग्र आंदोलन युवा कांग्रेस द्वारा किया जाएगा, प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “बिजली चोर गद्दी छोड़” के नारे लगाए

कांग्रेस का बिजली बिल जलाओ आंदोलन, सरकार के खिलाफ हल्ला बोल,
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।