Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

पखांजुर में तेज रफ्तार का कहर: पिंडकासा के पास पेड़ से टकराई कार, चालक….

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कांकेर जिले के पखांजुर क्षेत्र में एक बार फिर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटना का कारण बन गई। यह हादसा बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पिंडकासा के पास हुआ, जहाँ एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई।

हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन सौभाग्यवश कार चालक की जान बच गई। हालांकि उसे गंभीर चोटें आई हैं और फिलहाल उसका इलाज जारी है।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही बांदे थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

गौरतलब है कि इस क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन अकसर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने आमजन से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.