महासमुंद, 14 मई 2025। जिले के बागबाहरा स्थित शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बुधवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक ही परिवार के चार सदस्यों के शव उनके घर से बरामद किए गए। मृतकों की पहचान बसंत पटेल 42 वर्ष, उनकी पत्नी भारती पटेल 38 वर्ष, बेटी कु. सेजल पटेल 11 वर्ष, और पुत्र कियांश पटेल 4 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना शासकीय हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की H-2 बिल्डिंग स्थित मकान क्रमांक 05 की है, जहाँ परिवार के मुखिया बसंत पटेल का शव फांसी के फंदे से लटका मिला, जबकि पत्नी व दोनों बच्चों की मौत जहरीला पदार्थ सेवन करने से होने की आशंका जताई जा रही है। घर अंदर से बंद था, जिससे प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।
बसंत पटेल बागबाहरा के आदिम जाति कल्याण विभाग कार्यालय में भृत्य (प्यून) के पद पर कार्यरत थे। इस सामूहिक मौत की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही महासमुंद एसपी समेत पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल, मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।

CG – बिग बेकिंग : एक ही परिवार के 4 लोगों की लाश मिलने से फैली सनसनी, मृतकों में पति,पत्नी और दो बच्चे शामिल,SP सहित टीम मौके पर…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।