कांकेर 14 जून 2025:- कांकेर जिले से। बड़ी खबर सामने आ रही है जहां दो दिन से लापता युवक का शव डबरी में तैरता हुआ मिला। घटना हल्बा चौकी क्षेत्र के ग्राम रानीडोगरी का है जहां म एक युवक का शव डबरी में तैरता हुआ मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
मिलीं जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान ग्राम कुरूभाट निवासी सूर्यकांत मरकाम के रूप में हुई है, जो 12 जून की शाम से लापता था।
आज दोपहर करीब एक बजे ग्रामीणों ने ग्राम की डबरी में शव को देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।
डॉग स्क्वॉड की टीम भी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। फिलहाल युवक की मौत का कारण साफ नहीं हो पाया है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है। वही ग्राम में शोक का माहौल है।

CG ब्रेकिंग :- लापता युवक का डाबरी में मिला शव, इलाके में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस
Was this article helpful?
YesNo