Breaking News

CG – ब्रेकिंग,5 की मौत… ट्रक से टकराई स्कॉर्पियो,पांच लोगों की गई जान,फिल्म देखकर लौटने के दौरान NH – 30 में हुआ भीषण हादसा…

कोण्डागांव 19 नवंबर 2025। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मसोरा टोल नाका के पास नेशनल हाईवे 30 पर देर रात दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के खड़ी ट्रक से टकराने से पिता–पुत्र समेत पांच युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के समय स्कॉर्पियो में कुल 12 युवक सवार थे।

जानकारी के अनुसार फरसगांव के बड़ेडोंगर के 12 युवक कोण्डागांव में फिल्म देखने आए थे। देर रात लौटते वक्त उनकी स्कॉर्पियो क्रमांक CG 27 R 7920 मसोरा टोल नाका के पास हाईवे के बीचों-बीच खराब खड़ी ट्रक CG 04 HU 8214 से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई युवक मौके पर ही दम तोड़ बैठे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

हादसे में मृतकों की पहचान नूतन मांझी (18) पिता सावंत राम, शत्रुघन मांझी (26) पिता पुषऊ राम, लखनराम मंडावी (40) पिता सूदन, उपेंद्र मंडावी (17) पिता लखन राम और रूपेश मंडावी (23) पिता तिजाऊ राम, सभी निवासी भैंसाबेड़ा बड़ेडोंगर, के रूप में हुई है।

गंभीर रूप से घायल धनेश्वर नाग (18), दामेंद्र नाग (22) और रामचंद्र राणा (27) को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है। वहीं सोगेंद्र मंडावी (22), रविन्द्र नेताम (28), तथा मामूली रूप से घायल टेकेश्वर मांझी (22) व चालक ओंकार नाग (28) का इलाज चल रहा है।

  CG - न्यूज : दानवीर भामाशाह की जयंती पर साहू समाज का रक्तदान शिविर,100 लोगों किया ब्लड डोनेट,युवा प्रकोष्ठ सहित पदाधिकारियों ने हेलमेट भेंटकर किया सम्मान...

घटना के बाद कोण्डागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हादसे की खबर मिलते ही बड़ेडोंगर गांव मातम में डूब गया है। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

इधर, टोल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि दुर्घटना के समय टोल प्लाजा में कोई गार्ड मौजूद नहीं था। साथ ही टोल प्रशासन के पास खराब वाहनों को हटाने के लिए आवश्यक क्रेन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं थीं, जिसकी वजह से ट्रक लंबे समय तक हाईवे पर ही खड़ी रही। बताया जा रहा है कि टोल के आसपास सड़क पर बड़े गड्ढे और अन्य खामियां भी साफ तौर पर दिखाई देती हैं, जो दुर्घटना का मुख्य कारण बन सकते हैं।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.