Breaking News

CG : CM विष्णुदेव साय कल 9 फरवरी को धमतरी में, जन आशीर्वाद रैली कर भाजपा उम्मीदवारों के जनता से मांगेंगे आशीर्वाद…

धमतरी 8 फरवरी 2025। नगरीय निकाय चुनाव का चुनाव प्रचार 9 तारीख को शाम को थम जायेगा, प्रचार के अंतिम दिन भाजपा अपनी पूरी ताकत चुनाव में झोंकने जा रही है…निगम चुनाव संचालक अजय चंद्राकर के दिशा निर्देश पर सह संचालक राजेंद्र शर्मा, कविंद्र जैन, प्रीतेश गांधी, चेतन हिंदुजा चुनाव प्रचार की पूरी रणनीति संभाले हुए हैं, पूरे 40 वार्डों को 10 सेक्टर में बांट कर प्रत्येक सेक्टर में 2 प्रमुख नेताओं को प्रभार दिया गया है, सभी 40 वार्डों में भाजपा के नगर के प्रमुख पदाधिकारियों को चुनाव संचालक बनाया गया है।

स्थानीय प्रमुख को वार्ड का संयोजक बनाया गया है,महिला मोर्चा, युवा मोर्चा और बूथ कार्य के लिए अलग से टीम गठित की गई है जो सभी 40 वार्डों में भ्रमण कर चुनावी मोर्चा संभाले हुए हैं,सामाजिक संपर्क, नुक्कड़ सभा, सामग्री वितरण सहित सभी प्रमुख कार्यों के लिए अलग अलग प्रभार दिए हुए हैं..भाजपा ने आज विज्ञप्ति जारी कर बताया कि रविवार 9 तारीख को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 घंटे धमतरी में रहेंगे, रविवार अपराह्न 12 बजे अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहेब की मूर्ति पर मल्यार्पण कर मुख्यमंत्री सीधे म्युनिसिपल स्कूल चौक पहुंचेंगे, म्युनिसिपल स्कूल चौक से उनकी जन आशीर्वाद रैली का शुभारंभ होगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
  CG - BREKING : खाद की किल्लत को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, लैंप्स में तालाबंदी कर प्रभारी के समाने किए प्रदर्शन,बोले - खाद ना मिलने से फसल हो रही बर्बाद...

वहां से रत्नाबांधा चौक, लाल बगीचा चौक, पी डी कंपनी के सामने, अमर टॉकीज के सामने, घड़ी चौक, शनि मंदिर, बालक चौक, गोल बाजार, मठ मंदिर चौक, चमेली चौक, सदर बाजार, बमलाई पारा चौक, साहू बाड़ा, रामबाग में विभिन्न समाजों और संस्थाओं के स्वागत मंच बनेंगे जहां पर समाज जन खड़े होकर मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद रैली पर पुष्प वर्षा करेंगे,अंत में बिलाई माता मंदिर पहुंच कर मुख्यमंत्री साय धमतरी की खुशहाली और समृद्धि के लिए माता से आशीर्वाद लेंगे,उसके बाद अपनी वाहन में रवाना होकर पुनः हेलीपैड की ओर रवाना होते समय गोकुलपुर चौक में रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर मल्यार्पण करेंगे,संपूर्ण कार्यक्रम की रूपरेखा संचालन समिति ने बना ली है और इस रोड शो में सभी 40 वार्डों के पार्षद प्रत्याशी अपने कार्यकर्ताओं की फौज के साथ शामिल होंगे। पार्टी ने इस रोड शो को भव्य बनाने पूरी तैयारी कर ली है,यह जानकारी मुख्य कार्यालय प्रभारी कविंद्र जैन ने दी।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG – हत्या ब्रेकिंग : युवक की हत्या से गांव में सनसनी,मामले की जांच में जुटी पुलिस …

Follow Us धमतरी 2 अक्टूबर 2025। धमतरी में एक बार फिर हुए हत्या की वारदात …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.