Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

CG कलेक्टर और सीईओ ने दूरस्थ गांवों का किया निरीक्षण, बच्चों की मांगों पर दिया आश्वासन,

23 सितंबर 2025:- नारायणपुर जिले के कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं और जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो ने जिले के अंतिम छोर के गांव एडजूम और बड़े टोण्डाबेड़ा क्षेत्र का दौरा कर स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्र और निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया।

कलेक्टर ने ओरछा के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने छात्रावास परिसर में साफ-सफाई, शौचालय और स्वास्थ्य सुविधाओं की स्थिति देखी और बच्चों से पढ़ाई व स्वास्थ्य से जुड़े सवाल पूछे। छात्राओं ने खेल मैदान और शिक्षकों की मांग रखी, जिस पर कलेक्टर ने आश्वासन दिया। उन्होंने निर्माणाधीन स्कूल भवन और जनपद कार्यालय का भी जायजा लिया और अधिकारियों को काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

इसके बाद कलेक्टर और सीईओ बाइक से बड़े टोण्डाबेड़ा पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रावास और आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया। कक्षा दूसरी और तीसरी के बच्चों ने उन्हें कविता और पहाड़ा सुनाया, वहीं चौथी-पांचवीं के बच्चों से परीक्षा से जुड़ी जानकारी ली। बच्चों ने खेल मैदान, शौचालय और बाउंड्रीवॉल की मांग भी रखी।

आंगनबाड़ी केंद्र में कलेक्टर ने बच्चों से बातचीत की और सहायिका से पौष्टिक आहार, खिलौनों और रसोई व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिया कि सभी निर्माण कार्य तय समय में और गुणवत्ता के साथ पूरे हों, ताकि दूरस्थ और आदिवासी क्षेत्रों के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा और सुविधाएं मिल सकें। निरीक्षण के दौरान तहसीलदार डॉ. एजाज हाशमी, प्रभारी तहसीलदार विजय साहू और जनपद सीईओ लोकेश चतुर्वेदी भी मौजूद थे।

  CG - सुकमा में नक्सलियों का खूनी खेल,दो ग्रामीणों को अगवा कर उतारा मौत के घाट, मुखबिरी का लगाया आरोप...
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.