धमतरी 31अगस्त 2025। धमतरी से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है,बताया जा रहा है कि यहां तीज पर्व में अपने मां के साथ नानी के घर आए पांच वर्ष के मासूम की करंट लगने से मौत हो गई, घटना के बाद गांव में शोक की लहर है,वहीं परिजनों का रो, रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के मुताबिक घटना धमतरी क्षेत्र के खम्हरिया गांव की है,जहां पांच वर्ष के मासूम स्वरांश तीज पर्व के मौके पर अपने मां फुलेश्वरी के साथ अपने नाना के घर पहुंचे हुए थे, बताया जा रहा है कि उसी दौरान मासूम बीते कल यानी शनिवार दोपहर के बाद चार बजे करीब घर के छत में खेल रहा था।
जानकारी के मुताबिक़ बच्चा जब छत में खेल रहा था तो उसके हाथ में एक स्टील का पाइप था, उसी दौरान पाइप घर के सामने ऊपर से गए विद्युत तार कनेक्शन के संपर्क में आ गया जिससे बच्चा बुरी तरह से झुलस गया जिसे गम्भीर हालत में रायपुर रेफर किया था,जहां डॉक्टर ने मासूम को मृत घोषित कर दिया,बताया जा रहा है कि पिता की पहले ही मौत हो चुकी है वहीं हादसे में गई मासूम की जान से परिजन सदमे में है।

CG – करंट लगने 5 साल के मासूम की गई जान,तीज पर्व में मां के साथ गया था नानी के घर,तभी छत में खेलने के दौरान हुआ हादसा,पिता की पहले ही हो चुकी है मौत…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।