Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

CG – धमतरी…दानवीर भामाशाह  जयंती में शामिल हुए डिप्टी CM अरूण साव, साहू समाज का भवन बनाने 25 लाख स्वीकृति देने की घोषणा..

धमतरी 24 अप्रैल 2025।आज उप मुख्यमंत्री अरूण साव साहू समाज कुरूद के तत्वाधान में आयोजित दानवीर भामाशाह जयंती महोत्सव एवं भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए, कार्यक्रम का आयोजन कुरूद के पुराना कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया,उप मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में कुरूद में साहू समाज का भवन बनाने के लिए 25 लाख रूपये स्वीकृत करने की घोषणा की,मंचीय कार्यक्रम के पहले समाज की शोभायात्रा नगर के चंडी मंदिर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए पुराना कृषि उपज मंडी प्रांगण पहुंची। कार्यक्रम की शुरुआत साहू समाज की कुलदेवी भक्त शिरोमणि माता कर्मा एवं दानवीर भामाशाह के पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई।

मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। हमारा समाज हर क्षेत्र में अपनी मौजूदगी दर्ज करा रहा है। छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा समाज होने के नाते सभी समाजों को साथ लेकर चलने की जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने आगे कहा कि आज समाज की दिशा और सोच बदलने की जरूरत है।साहू समाज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है।कार्यक्रम में छ. ग.राज्य भंडार निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल साहू ने कहा कि दानवीर भामाशाह साहू समाज के गौरव है। हमें उनसे प्रेरणा लेकर समाज के कल्याण के लिए यथाशक्ति दान करना चाहिए।

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा कि विचार बड़ा होना चाहिए, संख्या बड़ा होने से कोई महान नही होता। सामाजिक समरसता हमारा मूल होना चाहिए, दूसरे समाज से हमारे रिश्ते कैसे है यह बड़ी बात है। समाज मे अनुशासन बहुत जरूरी है, अनुशासन भंग होती है तो विकृति पैदा होती है। हमें साथ मिलकर अनुशासन का पालन करना चाहिए। कार्यक्रम को साहू समाज धमतरी के जिला अध्यक्ष अवनेंद्र साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गौकरण साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष गीतेश्वरी साहू ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण देते हुए तहसील संघ के अध्यक्ष राधेश्याम साहू ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है कि हमारा जन्म तेली वंश में हुआ है। जहाँ भक्त माता कर्मा और दानवीर भामाशाह की गौरव गाथा है। इस गौरव को बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

तहसील साहू संघ अध्यक्ष राधेश्याम साहू की मांग पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने छात्रावास भवन के लिए 25 लाख देने की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन श्हरिनारायण साहू एवं आभार प्रदर्शन रघुनंदन साहू ने किया। कार्यक्रम में मालक राम साहू, देवव्रत साहू,चितरंजन साहू, श्री तोरण लाल साहू, श्रीमती केकती साहू, शारदा साहू, रामेशर साहू, श्री मनीष साहू,डुमेश साहू, कृष्णकांत साहू, उत्तम साहू, श्री टिकेश साहू,श्रवण साहू, श्री भुवनेश्वर साहू, तुकेश साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिकजन शामिल हुए।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.