Breaking News

CG – धमतरी : जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने किया गौशाला शेड निर्माण के लिए भूमि पूजन…

धमतरी 6 अक्टूबर 2025।श्री श्रृंगी ऋषि गौशाला जीव रक्षा सेवा समिति, पंडरीपानी (भीतररास) में बुधवार को गौशाला शेड निर्माण कार्य के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। लगभग ₹15 लाख की लागत से बनने वाले इस गौशाला शेड के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा थे। उन्होंने विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। इस अवसर पर श्री सार्वा ने कहा कि “गाय हमारी माता के समान है। जैसे हम अपनी माता की सेवा करते हैं, वैसे ही हमें गौमाता की सेवा करनी चाहिए। गाय हमें दूध के रूप में अमृत प्रदान करती है और हमारे धर्म व संस्कृति में इसका विशेष स्थान है। समाज सेवा के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूँ।”

उन्होंने आगे कहा कि हमें प्लास्टिक और पॉलीथिन का उपयोग पूर्ण रूप से बंद करने और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का संकल्प लेना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भीतररास सरपंच रेमन्त शांडिल्य ने की।

इस अवसर पर गौशाला अध्यक्ष प्रिंस गोलछा, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेश गोटा, जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, प्रांताध्यक्ष गौ सेवक सुबोध राठी, जिलाध्यक्ष गौ सेवा समिति धमतरी हेमराज सोनी, गौ सेवक वैभव गोलछा, नागेन्द्र शुक्ला, जनपद सदस्य राजेश नाथ गोसाई, ज्ञानचंद गोलछा, मदन लाल नाग, देवनाथ साहू, उमराव साहू, खेमेन्द्र साहू, हनी कश्यप, रवि भट्ट सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.