धमतरी/नगरी : 27,अगस्त 2025। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सांकरा की बेटी वैभवी साहू का सीजीपीएसई यानी छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग परीक्षा पास कर क्षेत्र के साथ जिले और प्रदेश का मान बढ़ाया है,उसकी इस उपलब्धि पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने नगरी तहसील के ग्राम सांकरा निवासी वैभवी साहू के घर पहुँचकर उन्हें शॉर्ट, श्रीफल भेटकर और मुँह मीठा कराकर छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) की परीक्षा में सफलता प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई दी।
गौरतलब है कि वैभवी साहू का चयन सहायक संचालक, उद्योग प्रबंधक (वाणिज्य एवं उद्योग विभाग) के पद पर हुआ है,इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच नागेंद्र बोरझा, भाजपा युवा नेता हनी कश्यप, रवि भट्ट और श्रवण यादव भी उपस्थित रहे।
इस दौरान अरुण सार्वा ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि वैभवी साहू की सफलता न केवल उनके परिवार और गांव के लिए, बल्कि पूरे समाज और जिले के लिए गर्व का विषय है, उन्होंने कहा कि ऐसी होनहार बेटियाँ समाज के लिए प्रेरणा स्रोत होती हैं, जो युवा पीढ़ी को कड़ी मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की दिशा में प्रेरित करती हैं।

CG – dhamtari : सांकरा की वैभवी साहू का CGPSC में हुआ चयन, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने घर पहुंचकर दी बधाई…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।