Tuesday, 16 September, 2025
Breaking News

CG जिला अधिवक्ता संघ चुनाव संपन्न धनराज जैन बने अध्यक्ष, संजय कुंभकार उपाध्यक्ष निर्वाचित

कांकेर 12 सितम्बर 2025:- कांकेर जिले में गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ का चुनाव संपन्न हुआ। इसमें धनराज जैन अध्यक्ष और संजय कुंभकार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

बताते चले कि चुनाव सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक मतदान चला। इसके बाद शाम 4 बजे मतगणना शुरू हुई। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में धनराज जैन को 111 मत मिले और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी देवेंद्र जैन को 52 मतों से हराया। वहीं देवेंद्र जैन को 59 तथा के.डी. मिश्रा को 39 मत प्राप्त हुए। अध्यक्ष पद पर कुल 209 मत पड़े।

वही उपाध्यक्ष पद पर संजय कुंभकार को 88 मत मिले और उन्होंने विजय सोनी 78 मत व पुरुषोत्तम केशरवानी 40 मत को पीछे छोड़ा। सचिव पद पर अब्दुल खलील 104 मतों से विजयी रहे, जबकि सत्यम शर्मा को 54 और लक्ष्मीनारायण खोब्रागढ़े को 48 मत मिले।

सदस्य पद पर धनेश यादव 169, अधिश्वर नेताम 160, बृजमोहन तिवारी 151, आकांक्षा शर्मा 150, संजय शर्मा 139 और आदर्श मिश्रा 112 विजयी हुए।
महिला सदस्य पद पर उषा सिन्हा को सर्वाधिक 105 मत मिले।

वहीं क्रीड़ा सचिव सतीश पाठक, कनिष्ठ उपाध्यक्ष ऋचि ठाकुर, कोषाध्यक्ष शंभुराम यादव और ग्रंथपाल अनुराग श्रीवास्तव निर्विरोध चुने गए।

चुनाव समिति ने बताया कि मतदान पूरी तरह नियमों के तहत हुआ और सभी उम्मीदवार परिणाम से संतुष्ट हैं। विजय के बाद नए अध्यक्ष धनराज जैन ने कहा, यह जीत सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि पूरे अधिवक्ता संघ की है। हमारे वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने हर परिस्थिति में हमें मार्गदर्शन दिया। संघ का हर कार्य पारदर्शिता के साथ होगा और अधिवक्ताओं के हित में कई पहल की जाएंगी।

जीत की घोषणा होते ही अधिवक्ता संघ परिसर में उत्सव का माहौल बन गया। विजयी प्रत्याशियों का फूल-मालाओं और आतिशबाजी से स्वागत किया गया।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG आधी रात को सुनाई दिया बचाओ बचाओ की आवाज,युवक लापता,वन विभाग सक्रिय

Follow Us कांकेर, 15 सितंबर 2025 – जिले में आए दिन जंगली जानवरों की आमद …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.