कांकेर 2 सितंबर 2025:- केंद्र और राज्य सरकार के सभी योजनों को ग्रामों तक पहुंचने के लिए जिले में आदि कर्मयोगी कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। यह कार्यक्रम तीन दिनों तक चलेगा। इस दौरान अलग-अलग विभागों के लोग शामिल होकर प्रशिक्षण लेंगे। मास्टर ट्रेनर के द्वारा प्रशिक्षण लेकर क्षेत्र में सरकार के हर योजनों को पहुंचने का काम करेंगे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि सरकार की सभी योजनाओं और सुविधाओं की जानकारी गांव-गांव और क्षेत्र-क्षेत्र तक पहुंचे। आजादी के बाद कई सुविधाएं और योजनाएं बनी हैं, लेकिन अभी भी बहुत से लोगों तक इनका सही लाभ नहीं पहुंच पाया है। इसी कमी को दूर करने के लिए मास्टर ट्रेनर तैयार किए जाएंगे। ये मास्टर ट्रेनर अलग-अलग विभागों से होंगे और प्रशिक्षण के बाद गांवों और क्षेत्रों में जाकर लोगों को योजनाओं के बारे में जागरूक करेंगे।
इस कार्यक्रम से ग्रामीणों और आम जनता को सीधा फायदा मिलेगा। लोग सरकार की योजनाओं को आसानी से समझ पाएंगे और उनका लाभ उठा सकेंगे। शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, कृषि, रोजगार और अन्य विभागों की योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचेगी।
आदि कर्मयोगी कार्यक्रम से लोगों की भागीदारी भी बढ़ेगी और योजनाओं का सही क्रियान्वयन हो सकेगा। तीन दिवसीय प्रशिक्षण पूरा होने के बाद ये मास्टर ट्रेनर अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर योजनाओं को पहुंचाने का काम करेंगे।इस पहल से सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को समय पर योजनाओं की जानकारी और सुविधा मिले ताकि समाज का समग्र विकास हो सके।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
