कांकेर 5 सितंबर 2025:- कांकेर जिले के मरदापोटी गांव में नवाखाई के दिन हुई महिला की हत्या का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मृतका के छोटे बेटे ने ही अपनी मां का हत्या किया है जिसको आज पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
बताते चले कि घटना 1 सितंबर की है, ग्राम मरदापोटी की महिला प्रोपति सलाम अपने घर में मृत पाई गई थी। उनके सिर पर चोट के निशान थे और खून फैला हुआ था। पहले यह मामला आत्महत्या जैसा लग रहा था, लेकिन पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत को हत्या बताया गया। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मृतका के छोटे बेटे अनु सलाम जिसकी उम्र 21 वर्ष पर संदेह हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि नवाखाई के दिन मां से बड़े पिता के घर नहीं जाने की बात पर झगड़ा हुआ था। गुस्से में युवक ने अपनी मां को पहले लकड़ी से मारा और फिर साड़ी से गला दबाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश किया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।

CG – तो इतनी सी बात के लिए बेरहम बेटे ने कर दी मां की हत्या, पहले लाठी से मारा,फिर गला घोटकर सुला दिया मौत की नींद,फिर हत्या को सुसाइड बताने…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।