Thursday, 11 December, 2025
Breaking News

CG – कर्णेश्वर मेला : हजारों श्रद्धालुओं ने संगम में किया स्नान, आस्था और भक्ति का दिखा समागम… भगवन कर्णेश्वर महादेव के दर्शन के लिए उमड़ा सैलाब, किस तरह से होती है मेले का शुभारंभ, पढ़िए ये खबर…

धमतरी/नगरी 12 फरवरी 2025। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा, देउरपारा में मांघ पूर्णिमा में लगने में वाले ऐतिहासिक कर्णेश्वर मेला, मड़ई महोत्सव, पुन्नी मेला की आगाज हो चुकी है, बरसो से परंपरागत तरीके से चलते आ रहे इस मेले में इस वर्ष भी भगवान कर्णेश्वर महादेव के दर्शन और संगम घाट में स्नान करने के लिए लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा, आस्था और भक्ति के समागम में आस्था की डुबकी लगाने मध्यरात्रि से देर सुबह और दोपहर श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रही, इस दौरान माघ पूर्णिमा पर हजारों श्रद्धालुओं ने महानदी व बालका नदी के संगम में पुन्नी स्न्नान कर कर्णेश्वर महादेव सहित, देवी देवताओं का दर्शन लाभ लिया,मंगलवार की मध्य रात्रि से ही दूर दूर से यहां पहुंचे सैकड़ो ग्रामीण जन , साधु संतों, देवी देवताओं ने अपने देव विग्रह सहित महानदी व बालका नदी के संगम में आस्था की डुबकी लगाकर कर्णेश्वर महादेव , श्री राम जानकी सहित विभिन्न मंदिरों का दर्शन किया यह सिलसिला बुधवार दिन भर चलता रहा ।

परम्परा अनुसार मन्दिर में आये देवी देवताओं को ट्रस्ट द्वारा मड़ई के लिये सुपारी चांवल भेट कर आमंत्रण दिया गया, कर्णेश्वर महादेव मन्दिर ट्रस्ट व प्रशासन पूरी चाक चौबंद व्यवस्था करने में जुटी रही,मंगलवार की शाम को संगम स्न्नान घाट में चित्रोत्पला महानदी की पूजा अर्चना कर ट्रस्ट ने प्रथम दीप दान किया व कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना से पांच दिवसीय माघ पूर्णिमा मेला महोत्सव का शुभारंभ हुआ,छिपली पारा टिकरी वाली के पुजारी ने खंबेश्वरी में ध्वजा चढ़ाया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

मंदिर परिसर स्थित सभी मंदिरों में पूजा अर्चना हुआ,सतनामी समाज ने जैतखाम में पालो चढ़ाकर बाबा जी को याद किया,कुम्हार समाज ने विष्णु भगवान,निषाद समाज ने राम सीता निषाद राज व पटेल समाज ने माता शाकम्भरी की पूजा अर्चना किया, रामाराव बघेल द्वारा परम्परा अनुसार पुन्नी स्नान करने पहुंचे श्रद्धालुओं को संगम घाट के पास प्रसादी वितरण किया,मंगलवार की रात्रि को पंडवानी का लोगों ने अच्छा लुत्फ उठाया,गुरुवार को देव मड़ई है जिसमें सिहावा अंचल सहित उड़ीसा व बस्तर के देवी देवता आंगा आदि अपने पूरे स्वरूप में अपनी उपस्थिति प्रदान कर परम्परा अनुसार मेले की परिक्रमा करेंगे, लोगों के मनोरंजन के लिये रात्रि में लहर गंगा अर्जुन्दा पुराणिक साहू कृत छत्तीसगढ़ी कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

  CG - सावधान!.. लिफ्ट के बहाने लूट,आरोपियों ने पहले लिफ्ट मांगा, फिर बाईक का चाबी छीनकर लूट लिया मोबाईल,3 गिरफ्तार..

हर साल की तरह श्रद्धालुओं की संख्या बहुतायत रही, जिसके लिये ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता,संरक्षक विधायक अम्बिका मरकाम, कैलाश पवार,उपाध्यक्ष रामप्रसाद मरकाम, सचिव ललित शर्मा, सह सचिव राम भरोसा साहू, कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर,गगन नाहटा,नागेंद्र शुक्ला, शिव कुमार परिहार, योगेश साहू ,रवि दुबे,सचिन भंसाली,,भरत निर्मलकर ,कैलाश प्रजापति,,कलम सिंह पवार,उत्तम साहू,कोमल श्रीमाली, रवि ठाकुर,कैलाश प्रजापति, नोहर साहू,आनंद अवस्थी ,रामलाल नेताम प्रकाश बैस, राकेश चौबे,महेन्द्र कौशल, ललित निर्मलकर,रामभरोस साहू ,छबि ठाकुर ,रवि भट्ट, हनी कश्यप, अनुरुद्ध साहू, के एन पांडेय, प्रदीप जैन,नन्द यादव,रामगोपाल साहू दीपक यदु, ,डोमार मिश्रा,दुर्गेश साहू,हेमन्त पूरी गोस्वामी, खम्मन आडिल, प्रकाश सार्वा, पंकज ध्रुव, मनोहर मानिकपुरी,मनोज गुप्ता, कुलेश साहू,हेमु साहू,प्रवीण गुप्ता,अमर सिंह पटेल,कमलेश मिश्रा, अंजोर निषाद,प्रेमलता नागवंशी,प्रताप सुरेशा,उत्तम साहू,होरी लाल पटेल,मोहन पुजारी, मिलेश साहू,पेमन स्वर्णबेर, ईश्वर जांगड़े किशन गजेन्द्र, अकबर कश्यप,लखन ध्रुव,भानु साहू,सहित अन्य पदाधिकारी आदि जुटे रहे।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Surya Nevendra

नमस्कार दोस्तों, मैं सूर्या नेवेंद्र, BastarExpress.Com का मुख्य संपादक हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ।

Check Also

CG —राजाराव पठार मेला 2025: भारी वाहनों के लिए 3 दिन का डायवर्शन लागू

Follow Us कांकेर — राजाराव पठार मेला में बढ़ती भीड़ और बड़े वाहनों की आवाजाही …