कांकेर 14, सितंबर 2025। सूबे के मुखिया मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का आज उत्तर बस्तर कांकेर जिले के दौरे पर रहेंगे, इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिले के नरहरपुर में आयोजित “ठाकुर जोहारनी” कार्यक्रम शामिल होंगे।
जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय दोपहर 1.40 बजे हेलीकॉप्टर से नरहरपुर स्थित खेल मैदान में अस्थायी हेलीपैड पहुंचेंगे,इसके पश्चात् वे उन्मुक्त खेल मैदान नरहरपुर में दोपहर 1.45 से 2.45 बजे तक आयोजित “ठाकुर जोहारनी” कार्यक्रम में शामिल होगें।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण करेंगे, जिसके बाद दोपहर 3.15 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे, इधर मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी पूरी हो चुकी है,वहीं सुरक्षा के लिहाजा पुलिस बल भी तैनात किया गया है।
