धमतरी 28 नवंबर 2025। कांकेर लोकसभा सांसद भोजरज नाग ने ग्राम पंचायत सांकरा के आश्रित ग्राम मसान डबरा में जनमन योजना के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासीय कॉलोनी का निरीक्षण किया,इस दौरान सांसद सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि तथा भाजपा पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस, जिला उपाध्यक्ष अकबर कश्यप, विजय यदु, पूर्व जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, जिला पंचायत सदस्य अजय ध्रुव, नगरी जनपद उपाध्यक्ष हृदय साहू, मगरलोड जनपद उपाध्यक्ष खिलेश साहू,जनपद सदस्य दिनेश्वरी नेताम, शुभम यदु, मगरलोड मंडल अध्यक्ष रोहित मोहन साहू, नगरी मंडल महामंत्री सुलोचना साहू, मगरलोड मंडल महामंत्री नंदनी सिन्हा, मुरली सिन्हा, भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता रवि दुबे सहित जिला पंचायत अध्यक्ष की धर्मपत्नी सोम साहू स्थानीय ग्रामीण हरि भंडारी, बालप्रसाद शोरी शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान सांसद भोजरज नाग ने जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की सराहना करते हुए कहा कि,
“आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने का कार्य कर रहे हैं, मसान डबरा में निवासरत अत्यंत विशेष पिछड़ी जनजाति के लिए आवास निर्माण एक सराहनीय पहल है।
सांसद श्री नाग ने आगे कहा कि निर्माणाधीन यह मॉडल आवासीय कॉलोनी भविष्य में क्षेत्र के समग्र विकास का उत्कृष्ट उदाहरण बनेगी,उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि जनमन योजना के तहत बन रहे आवासों में अतिरिक्त राशि जोड़कर इसे एक आदर्श कॉलोनी के रूप में विकसित किया जा रहा है,जो अत्यंत प्रशंसनीय है।
निरीक्षण कार्यक्रम के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी सांसद एवं जनप्रतिनिधियों के साथ संवाद करते हुए अपने सुझाव भी रखे।

CG – सांसद भोजराज नाग ने मसान डबरा आवासीय कॉलोनी का किया निरीक्षण,जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सार्वा के कार्य को सराहा…
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।