चारामा/कांकेर 29 अगस्त 2025:- नगर पंचायत चारामा के कोरर चौक स्थित सामुदायिक भवन में आज विद्युत विभाग द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में नगरवासियों को बताया गया कि सोलर पैनल लगाकर कैसे घरों को मुफ्त बिजली मिल सकती है।
कार्यपालन अभियंता सतीश किड़ो ने जानकारी दी कि योजना के तहत लाभार्थियों को सब्सिडी प्रदान की जाएगी। एक किलोवॉट पर 45 हजार रुपए, दो किलोवॉट पर 90 हजार रुपए और तीन किलोवॉट पर 1 लाख 8 हजार रुपए की सहायता राशि दी जाएगी। पैनल का रखरखाव संबंधित ठेकेदार द्वारा समय-समय पर किया जाएगा।
कार्यक्रम में हितग्राहियों का रजिस्ट्रेशन भी शुरू किया गया। अधिकारीयों ने बताया कि जो भी इच्छुक नागरिक योजना का लाभ लेना चाहते हैं, वे विद्युत विभाग से संपर्क कर सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर नागराज, विशेष अतिथि ठाकुर राम कश्यप सहित बड़ी संख्या में हितग्राही और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
