धमतरी 16 नवंबर 2025। प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था डाही में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया,आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
खरीदी केंद्र पहुँचते ही किसानों तथा ग्रामीणों ने उनका आत्मीय स्वागत किया, कार्यक्रम के दौरान खरीदी परिसर में स्वीकृत नए शेड निर्माण का भूमि पूजन भी संपन्न हुआ, अधिकारियों ने बताया कि शेड निर्माण होने से किसानों को खरीदी के दौरान सुविधा मिलेगी तथा मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से फसल की सुरक्षा सुनिश्चित होगी,समारोह में बड़ी संख्या में किसान हितग्राही, जनप्रतिनिधि और संस्था के पदाधिकारी उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि श्रीमती रंजना साहू ने कहा कि किसान हमारे अन्नदाता हैं और सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हमेशा से किसानों का सम्मान और उनकी समृद्धि रही है। समर्थन मूल्य पर धान खरीदी योजना किसानों को उनकी मेहनत का उचित मूल्य दिलाने का सबसे सशक्त माध्यम है, आज छत्तीसगढ़ में खरीदी की व्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है, जिससे किसानों में विश्वास बढ़ा है। उन्होंने आगे कहा कि डाही जैसे क्षेत्रों में खरीदी केंद्रों को और सुदृढ़ बनाने के लिए नए शेड निर्माण, तौल व्यवस्था, पारदर्शी भुगतान प्रक्रिया और सुविधाओं का विस्तार निरंतर किया जा रहा है।
हमारा उद्देश्य है कि किसान बिना किसी परेशानी के अपनी फसल बेच सकें और समय पर भुगतान प्राप्त करें।श्रीमती साहू ने किसानों से अपील की कि वे नियमों का पालन करते हुए निर्धारित तिथि पर धान बेचें और सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाएँ। उन्होंने कहा कि जब किसान समृद्ध होंगे, तभी छत्तीसगढ़ समृद्ध होगा। खेती को आत्मनिर्भर और लाभकारी बनाने के लिए सरकार हर कदम पर किसानों के साथ खड़ी है।
जिला पंचायत सदस्य श्रीमती धनेश्वरी साहू ने कहा कि डाही क्षेत्र के किसान मेहनतकश और प्रगतिशील हैं, और उनके सम्मान तथा हितों की रक्षा के लिए शासन-प्रशासन पूरी संवेदनशीलता के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि खरीदी केंद्र में नए शेड का निर्माण किसानों की वर्षों पुरानी आवश्यकता थी, जो अब पूरी होने जा रही है। इससे किसानों को बारिश, धूप और ठंड जैसे मौसम की मार से राहत मिलेगी और फसल की सुरक्षा भी बेहतर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि पारदर्शी तौल, समयबद्ध भुगतान और सुगठित खरीदी व्यवस्था किसानों के भरोसे को मजबूत करती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष बालाराम साहू, जनपद सदस्य फलेश्वरी साहू, भाजपा जिला पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष भगत यादव, साकेत साहू, सुनीता कमलनारायण ध्रुव, सुमन डालेश देवांगन, महेन्द्र चंद्राकर, रामकुमार पटेल, भीम साहू, चंद्रकुमार हिरवानी, धनेश्वर साहू, अरुण पटेल, फुलचंद साहू, विवेक साहू सहित बड़ी में किसान उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में संस्था के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि के साथ सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
Live Cricket Info
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।
