Breaking News

CG – शारदीय नवरात्री : सिहावा शीतला शक्ति पीठ में आज पँचमी महोत्सव मनाया गया,माता को छप्पन भोग अर्पित कर किए प्रसादी वितरण,बरसते पानी के बीच भक्तों की भारी भीड़,सांसद..MLA भी दर्शन के लिए पहुंचे….

धमतरी/सिहावा : 27 सितंबर 2025। इन दिनों शारदीय क्वांर नवरात्रि का पर्व चल रहा है,लिहाजा देवी मंदिरों में माता के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है,वहीं जिले के वनांचल क्षेत्र सिहावा में स्वयंभू माता शीतला के दर्शन के लिए भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है,आज पंचमी के दिन बरसते पानी के बीच सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ लगी है, दर्शानार्थी कतार में लगकर मां शीतला शक्ति पीठ का दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।

बता दे कि प्रतिदिन सुबह से देर शाम तक भक्तों का तांता लगा है,शनिवार को यानी आज पंचमी महोत्सव मनाया गया,माता शीतला का विशेष सोलह श्रृंगार कर महाआरती किया गया, माता के भक्त युवाओं ने शोभायात्रा निकाल कर शीतला माता को छप्पनभोग अर्पित किया,सिहावा विधायक अम्बिका मरकाम,एसडीएम प्रीति दुर्गम सहित दूर दूर से आये श्रद्धालुओं ने माँ शीतला माई का कतार बद्ध होकर दर्शन लाभ लिया और अपनी मनोकामना लिए श्रीफल, श्रृंगार सामाग्री आदि पूजन सामग्री चढ़ाया।



ऋषि पंचमी समिति गणेश घाट सिहावा,ठाकुर देव माता सेवी मण्डली मल्हारी,सहित विभिन्न माता सेवा मण्डलिओ ने पंचमी महोत्सव पर पचरंगा सहित विभिन्न जस गीत गायन कर माता सेवा की नवरात्रि की पंचमी का महत्त्व बताते हुए आचार्य चंद्रहास दुबे ने बताया की पंचमी तिथि को स्कंदमाता माता की पूजा की जाती है,स्कंदमाता भगवान कार्तिकेय की माता है.. इस दिन माता की सोलह श्रृंगार कर पूजा अर्चना करना विशेष फलदायी होता है,माँ की कृपा से बुद्धि में वृद्धि होती है औऱ ज्ञान रूपी आशीर्वाद मिलता है श्रद्धालुओं की भीड़ व भोजन प्रसादी वितरण को स्वयंसेवियों ,छात्र छात्राओं ने सम्भाला,शीतला शक्ति पीठ सिहावा के अध्यक्ष कैलाश पवार ने बताया शारदीय नवरात्रि में इस बार कुल दो हजार तीन सौ तीस ज्योति प्रज्वलित हो रहे है ,प्रतिवर्ष की भांति नवरात्रि में समिति द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है शनिवार, रविवार, सोमवार को जस गीत झांकी कार्यक्रम होगा,संचालक कलम सिंह पवार, महासचिव नेम सिंह बिशेन,सह सचिव नरेंद्र नाग,नारद निषाद, बुधेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष गेंद लाल यादव,आचार्य चन्द्रहास दुबे, तुकाराम साहू ,पुजारी ज्ञान सागर पटेल,तुका सिंह बेश,बलदेव निषाद,राजकुमार निषाद,दीपक तंवर,छबि ठाकुर, संजय सारथीं,रामलाल नेताम,प्रवीण गुप्ता,गगन नाहटा,भरत निर्मलकर,महेंद्र कौशल,कुँवर साहू,मंशा राम गौर,जग्गू साहू,,नरेश पटेल ,महेश साहू,लाल जी साहू,संतोष पवार,ललित निर्मलकर,सुभाष यादव,महेंद्र साहू ,अभय नेताम ,नवल साहू,दिनेश पटेल,बैजनाथ पटेल,बाल सिंह शोरी,मंशा गौर,तुलसी कुंजाम,सुंदरियां साहू,चरणबति नेताम ,मेहतर गौर, जसपाल कुंजाम, शान्ति लाल साहू,राजू गोस्वामी, कौशल पटेल,खेमिन यादव,गायत्री पटेल,गोमती निषाद,सुरेश विश्वकर्मा, अभिलाषा शांडिल्य, बिन्दा मरकाम,सोनल बाई, तुलसी कुंजाम आदि सेवा में जुटे हुए है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
  छत्तीसगढ़ राज्योत्सव : 25 वर्षों की प्रगति और संस्कृति का भव्य उत्सव*l



*भक्तों ने शीतला माता को छप्पन भोग अर्पित की…*

प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज पंचमी के दिन गोलू मालू ,सचिन भंसाली,राजीव साहू,कुलदीप साहू,यसवंत साहू,स्वप्निल यदु,हरीश यादव,मिथलेश कश्यप,होरी लाल साहू,राजीव साहू,प्रेम साहू,धर्मेंद्र सिन्हा, राकेश साहू,मिथलेश साहू,किशन गजेन्द्र,भरत लहरे सहित माता के भक्तों आदि माता भक्तों की टीम ने पंचमी पर शीतला माता को छप्पन भोग लगाकर विशाल भंडारा का आयोजन किया।

*भण्डारा का लाभ लेते रहे श्रद्धालु…*



नवरात्रि के तृतीय दिवस से प्रतिदिन भोजन दान दाताओं द्वारा भोजन प्रसादी का वितरण किया जा रहा है,तृतीय दिवस बुधवार को गुंजा तिवारी, केदार तिवारी रायपुर ,गुरुवार को स्व.याचना सिन्हा की स्मृति में पंकज सिन्हा देवपुर ,शुक्रवार को कीर्ति नाग की स्मृति में हेमनाथ नाग  द्वारा भोजन प्रसादी की वितरण किया गया,जिसका लाभ श्रद्धालुओं ने लिया।

*महामाई की हो रही रोज महाआरती…*

छत्तीसगढ़ की जीवन दायिनी महानदी के उदगम स्थल गणेश घाट सिहावा में विराजित महामाई का नवरात्रि पर रोजाना पूजा आरती की जा रही है,पँचमी के दिन ऋषि पंचमी समिति गणेश घाट ने पचरंगा सुनाकर माता की सेवा की, इस मौके पर पुजारी मान सिंह पटेल,ग्राम पटेल राजेश यदु,नेहरू पटेल,प्रीतम पटेल,नरेंद्र पटेल,संजय सारथी, नारायण दास वैष्णव, अनिल पटेल,भरत निर्मलकर, लखन साहू,गोलू निषाद,छोटू पटेल,महेन्द्र पटेल,संतु पटेल, रामधर पटेल,बुधराम पटेल आदि उपस्थित रहे।

*सांसद भोजराज नाग ने किया दर्शन…*

शारदीय नवरात्री में आज पंचमी के अवसर पर कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद भोजराज नाग स्वयंभू मां शीतला माता मंदिर सिहावा पहुंचे, इस दौरान उन्होंने माता शीतला का दर्शन कर प्रदेश एवं क्षेत्र के लोगों की सुख, समृद्धि और खुशहाली के लिए कामना किए,इस दौरान सांसद भोजराज नाग ने भोजन भंडारा में प्रसादी का वितरण किया, साथ ही  समिति के सदस्यों से मुलाकात किए, इस दौरान समिती के पदाधिकारियों ने उन्हें मांग सौंपा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – अधेड़ के सुसाइड मामले में नया मोड़, युवक ने मृतक पर लगाए थे गंभीर आरोप, कार्रवाई में लापरवाही को लेकर विधायक सहित समर्थकों ने किया था प्रदर्शन, SP ने कहा – आरोप निराधार, शिकायत दर्ज होते ही आरोपी की तलाश जारी…

Follow Us जगन्नाथ साहू, बालोद। बालोद 04 दिसम्बर 2025। जिले में मुंहबोली बेटी से दुष्कर्म …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.