Breaking News

CG –  सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,महुआ दारू बेचते वार्ड पंच अरेस्ट,शराब बनाने के उपकरण,शराब और ड्रम सहित 47 सौ जब्त…

धमतरी 24 सितंबर 2025। धमतरी पुलिस ने अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई किया है,पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कोरमुड़ पारा सांकरा में एक व्यक्ति अपने घर के पास हाथ भट्टी से बनी कच्ची महुआ शराब अवैध रूप से बिक्री कर रहा है, जिसके बाद   पुलिस की टीम मौके पर दबिश दी।

मौके पर संदिग्ध को पकड़कर नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम लक्ष्मीनाथ ध्रुव पिता लीलाम्बर ध्रुव, उम्र 36 वर्ष, निवासी कोरमुड़ पारा वार्ड क्रमांक-15, ग्राम सांकरा, थाना सिहावा, जिला धमतरी (छ.ग.) बताया।

आरोपी से जब्त सामग्री…

गवाहों की उपस्थिति में आरोपी के घर से निम्न वस्तुएँ बरामद की गईं –
● 01 सफेद प्लास्टिक जरकीन (10 लीटर क्षमता) में कच्ची महुआ शराब – 10 लीटर
● 02 सफेद प्लास्टिक जरकीन (5-5 लीटर क्षमता) में कच्ची महुआ शराब – 10 लीटर
◆  कुल कच्ची महुआ शराब- 20 लीटर (कीमत लगभग 4,000/-रूपये)
● 04 छोटा नीला ड्रम (महुआ पाश से भरा हुआ)
● शराब बनाने के उपकरण
● 03 नग स्टील गिलास
● बिक्री रकम 720/- रूपये नगद
●  कुल बरामदगी – लगभग 4,700/-रुपये

वैधानिक कार्यवाही…

आरोपी के कृत्य आबकारी एक्ट के तहत पर्याप्त साक्ष्य पाये जाने से थाना सिहावा में आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)(क), 34(1)(च), 34(2), 59(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

  CG... धमतरी : दुगली में 31 को फूल मड़ई,राज्य स्तरीय डांस प्रतियोगिता का भी होगा अयोजन..स्टार कॉमेडियन लकेश, कुमार और इक्कू करेंगे शिरकत...


धमतरी पुलिस का संदेश…

धमतरी पुलिस लगातार अवैध शराब निर्माण, परिवहन और बिक्री के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस आम जनता से अपील करती है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले का नाम और पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now
Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – अधेड़ के सुसाइड मामले में नया मोड़, युवक ने मृतक पर लगाए थे गंभीर आरोप, कार्रवाई में लापरवाही को लेकर विधायक सहित समर्थकों ने किया था प्रदर्शन, SP ने कहा – आरोप निराधार, शिकायत दर्ज होते ही आरोपी की तलाश जारी…

Follow Us जगन्नाथ साहू, बालोद। बालोद 04 दिसम्बर 2025। जिले में मुंहबोली बेटी से दुष्कर्म …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.