कांकेर 14 जुलाई 2025:- परलकोट में पिछले एक साल से हो रही चोरी का हुआ खुलासा । पुलिस ने एक शातिर महिला चोर को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी महिला का नाम साधना उर्फ सपना मंडल है जिसकी उम्र 45 वर्ष बताया जा रहा है, जिसको साकिन पिव्ही 41 पुरुषोत्तम पखांजूर थाना से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी महिला अपने आप को असहाय और भिखारी बता कर गांव में घुसती और सुने मकान को अपना निशाना बना लेती, आरोपी महिला के पास से करीबन 6 लाख के गहने और 4 लाख रूपये बरामद हुआ है। पूछताछ पर आरोपिया ने पुलिस को बताई कि गोंडाहुर, पखांजूर, बांदे, बड़गांव के क्षेत्रों में घूम घूम कर चोरी करती थी।आरोपी महिला को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

CG :- भिखारी बता कर गांव में घुसती थी महिला,सुने मकान को बनाती निशाना, पुलिस ने शातिर महिला चोर को किया गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और रूपये बरामद
Was this article helpful?
YesNo