Breaking News

CG – VIDEO… गांव की गलियों में बड़े आराम से घूम रहा भालू, चहलकदमी करते CCTV में हुआ कैद,ग्रामीणों में खौफ,इधर रेंजर ने कहा…

धमतरी 28, अगस्त 2025। धमतरी जिले के वनांचल क्षेत्रों में भालू का खौफ है,बताया जा रहा है इन दिनों सिहावा क्षेत्र के सेमरा गांव में आए दिन भालू दिखाई दे रहा है,गांव की गलियों में चहलकदमी करते हुए भालू सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया जिसका वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक बड़ा सा भालू बड़े ही आराम से गांव में विचरण कर रहा है।

बताया जा रहा है कि भालू का वायरल वीडियो बिरगुड़ी वन परिक्षेत्र के सेमरा गांव की है,जहां बीते सोमवार यानी 26 अगस्त की देर रात की है, जहां गांव की बस्तियों में घूमते भालू का वीडियो के एक ग्रामीण के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जो वीडियो अब सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

इधर भालू की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत भी देखा जा रहा है, क्योंकि इससे पूर्व में उसी वनांचल क्षेत्र से भालू द्वारा लोगों पर हमला करने का कई मामले सामने आ चुके है, गौरतलब है कि सिहावा, नगरी क्षेत्र का ज्यादातर गांव पहाड़ी और जंगलों से घिरा हुआ है,जिसे भालू और तेंदूए के रहवास के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है,लिहाजा रात का सन्नाटा पसरते ही भालू पहाड़ी से उतरकर भोजन पानी की तलाश में गांव की तरफ़ रुख करते हैं।

इस पूरे मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी सुरेंद्र कुमार अजय ने बताया कि मुनादी के माध्यम से लोगों की अलर्ट करेंगे जिसके लोग सतर्क और सुरक्षित रहे,आज शाम मैं खुद सेमरा जाऊंगा और मुनादी के लिए बोलूंगा।

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – अधेड़ के सुसाइड मामले में नया मोड़, युवक ने मृतक पर लगाए थे गंभीर आरोप, कार्रवाई में लापरवाही को लेकर विधायक सहित समर्थकों ने किया था प्रदर्शन, SP ने कहा – आरोप निराधार, शिकायत दर्ज होते ही आरोपी की तलाश जारी…

Follow Us जगन्नाथ साहू, बालोद। बालोद 04 दिसम्बर 2025। जिले में मुंहबोली बेटी से दुष्कर्म …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.