Breaking News

CG – रायपुर से धमतरी वॉटरफॉल घूमने आए युवक लापता,दोस्तों संग आया था नरहरा जलप्रपात,पुलिस और गोताखोर के टीम ने रेस्क्यू शूरू…

धमतरी 30 नवंबर 2025। धमतरी से एक दुखद ख़बर आ रही है,बताया जा रहा है कि यहां भाई और दोस्तों के संग वॉटरफॉल घूमने आए युवक नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया जिसके बाद से युवक लापता है, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तालाश शूरू की लेकिन फिर भी युवक का कहीं कुछ पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के मुताबिक पूरा मामला मगरलोड थाना इलाके के नरहरा वॉटरफॉल की है,बताया जा रहा है कि रायपुर कोटा निवासी युवक तोरन नायक उम्र 19 वर्ष अपने भाई और दोस्तों के साथ आज नरहारा जलप्रपात घूमने पहुंचा था,तभी दोपहर में नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया, जिसे दोस्तों ने ढूंढने की कोशिश की पर युवक का कहीं पता नहीं चला।

जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई,फिर पुलिस और गोताखोर की टीम मौके पर पहुंचकर युवक को ढूंढना शूरू किया,बताया जा रहा है कि देर शाम तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाने के बाद भी लापता युवक को लेकर कुछ जानकारी नहीं मिल पाई है,वहीं बताया जा रहा है कि अंधेरा होने के वजह से आज ये सर्च अभियान रोक दिया गया है,पुलिस की माने तो कल सुबह से फिर सर्च ऑपरेशन चालू किया जाएगा।

वहीं इस घटना के बाद युवक के परिजन और उसके साथ घूमने आए दोस्त चिंतित नजर आ रहे हैं, गौरतलब है कि धमतरी जिले का नरहरा वॉटरफॉल घने जंगलों के बीच स्थित है,जिसका लुफ्त उठाने और आंखो को सुकून देने वाली खुबसूरत वादियों का दीदार करने लोग दूर – दूर से पर्यटक यहां पहुंचते है,खबरों की माने तो आज रविवार होने के कारण सैलानियों की भीड़ थोड़ी ज्यादा थी, इस घटना ने यहां की सुरक्षा व्यवस्था को एक बार फिर सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है?

Was this article helpful?
YesNo

Live Cricket Info

WhatsApp Group Join Now
Telegram Channel Join Now

About Pankaj Yadu

नमस्कार दोस्तों, मैं पंकज यदु , BastarExpress.Com का पत्रकार हूँ। निष्पक्ष, सत्य और जनहित में समर्पित पत्रकारिता के साथ मैं एक जिम्मेदार और अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हूँ। यदि मेरे द्वारा किसी कार्य में आपकी सहायता हो सकती है, तो कृपया अवश्य संपर्क करें। धन्यवाद!

Check Also

CG – धमतरी : युवा पत्रकार भोजराज साहू के निधन से मीडिया जगत में शोक की लहर,प्रदेश भर से पत्रकारों ने दी श्रद्धांजलि…

Follow Us धमतरी 4 दिसंबर 2025। INH न्यूज के जिला ब्यूरो चीफ एवं शहर के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.