कांकेर/चारामा:- अपराधों की रोकथाम के लिए चारामा पुलिस द्वारा “रोको टोको अभियान” चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत पुलिस बाहरी मुसाफिरों, फेरीवालों और निर्माण स्थलों पर काम करने वाले मजदूरों की जांच कर रही है।
ग्राम माहुद, बडेगौरी और जैसाकर्रा में अभियान चलाया गया। जांच के दौरान राइस मिल और पुलिया निर्माण में कामj करने वाले मजदूरों से पूछताछ की गई। कुछ मजदूर छत्तीसगढ़ के निवासी पाए गए, जबकि मोबाइल टावर का काम करने आए अन्य लोग मध्य प्रदेश के रहने वाले बताए गए। पुलिस ने इनके ठेकेदारों से भी जानकारी जुटाई और संबंधित राज्यों से इनकी चरित्रावली जांचने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।j
चारामा पुलिस ने राइस मिल मालिकों और ठेकेदारों को सख्त निर्देश दिए हैं कि मजदूरों का आधार कार्ड और फोटो थाना में जमा करें। इसके साथ ही, गांवों में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ग्रामीणों को समझाया गया है कि बाहरी लोगों को गांव में रुकने न दें और संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत सूचना पुलिस को दें।
पुलिस ने फेरीवालों और सामान बेचने वालों की भी जांच की और उनका नाम-पता नोट किया। साथ ही, मकान किराए पर देने से पहले पुलिस को सूचना देने और आवश्यक जानकारी जमा करने की अपील की गई है।
चारामा पुलिस ने जनता से अपील की है कि संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर तुरंत थाना चारामा (फोन नंबर 9479194110) या पुलिस कंट्रोल रूम (9479194199) पर सूचना दें।
अभियान के दौरान यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए वाहनों की जांच भी की गई। इस अभियान में निरीक्षक दिलेश्वर चंद्रवंशी, सउनि चेतन साहू और अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।चारामा पुलिस का यह अभियान क्षेत्र में सुरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए लगातार जारी रहेगा।
Check Also
CG – दो जवान घायल : एरिया डॉमिनेशन में निकले जवानों पर माओवादियों द्वारा लगाए गए IED ब्लास्ट, दो जवान घायल…
Follow Us बीजापुर 16 जनवरी 2025। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों द्वारा लगाए गए आईईडी …