कांकेर :- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए हैं। इस बार कांकेर जिले के लिए यह परिणाम गर्व का विषय बन गया है। जिले के धनेलीकन्हार गांव निवासी बेदन सेन के पुत्र अखिल सेन ने 98.20 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश की प्रवीण सूची में प्रथम स्थान हासिल किया है।
अखिल वर्तमान में कोदागांव की शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कॉमर्स संकाय के छात्र हैं। यह पहली बार नहीं है जब अखिल ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है—इससे पहले 10वीं की परीक्षा में भी उन्होंने राज्य स्तर की मेरिट सूची में आठवां स्थान प्राप्त किया था।
अखिल का लक्ष्य है कि वे भविष्य में चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनें। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल कांकेर जिले को, बल्कि पूरे बस्तर संभाग को गौरवान्वित किया है।

छत्तीसगढ़ बोर्ड 12वीं रिजल्ट घोषित: कांकेर के अखिल सेन ने प्रवीण सूची में प्रदेश में पहला स्थान पाया
Was this article helpful?
YesNo
BastarExpress.Com बस्तर की छोटी बड़ी खबरों के लिए हमें फ़ॉलो करें।